मोदी जी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी लेकिन.., जानिए ऐसा क्यों बोले सीएम योगी
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के रण में अब पाकिस्तान की एंट्री हो चुकी है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री के बयान पर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा, पाकिस्तान सरकार का पूर्व मंत्री जो बेशर्मी के साथ पुलवामा की घटना का समर्थन करता है, वो व्यक्ति राहुल गांधी को समर्थन कर रहा है।
दरसअल सीएम योगी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "चुनाव आज चरम पर पहुंच चुका है। स्वाभाविक रूप से जो देश के दुश्मन हैं वे चुनाव के दौरान मोदी जी के पक्ष में जो माहौल है उसे खराब करने का पूरा प्रयास करेंगे। कुछ चीजें हैं जो देखने के लायक हैं और देश की जनता को उसे समझना चाहिए...।
इस दौरान सीएम योगी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने का प्रयास कर रहा है, पाकिस्तान सरकार का पूर्व मंत्री जो बेशर्मी के साथ पुलवामा की घटना का समर्थन करता है, वो व्यक्ति राहुल गांधी को समर्थन कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि ये चीजें दिखाती हैं कि मोदी जी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी लेकिन अगर कांग्रेस कहीं पर सफलता हासिल कर रही है तो उससे पाकिस्तान प्रफुल्लित हो रहा है। देश की जनता को इन बयानों से जागरूक होना चाहिए और समझना चाहिए...।
कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई है। उसने अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसने देश के अंदर तुष्टिकरण की नीतियों को जिस तरह से आगे बढ़ाया था, उसी का परिणाम था कि देश में अलगाववाद चरम पर पहुंचा...।"
यह भी पढ़ें:-अमेठी से उम्मीदवार बनाए जाने पर किशोरी लाल शर्मा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा...
