अमेठी से उम्मीदवार बनाए जाने पर किशोरी लाल शर्मा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा...

अमेठी से उम्मीदवार बनाए जाने पर किशोरी लाल शर्मा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा...

अमेठी। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा  को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली किशोरी लाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को  धन्यवाद दिया। उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी सभी का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को अपने पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां मेहनत करूं। मैं 40 साल से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। मैंने राजीव गांधी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।"

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जानें पर बधाई दी है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। 

आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। ढेर सारी शुभकामनायें।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य कराएंगे करण भूषण का नामांकन, रघुकुल विद्यापीठ में होगी नामांकन सभा