रामपुर : युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर,अमृत विचार। स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कहना है कि उसकी शादी कुछ समय पहले पास के ही रहने वाले राहुल से तय हुई है। किसी ने मेरे नाम से फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। जिसके बाद से लगातार राहुल से शादी करने पर मुझे और मेरे परिवार वालों को धमकाया जा रहा है।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे उसके साथ अफेयर होने की बातें पोस्ट की जा रही हैं। जिस कारण से तय शादी को रोका जा सके। जिससे समाज में काफी बदनामी हो रही है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: जयाप्रदा के अधिवक्ता ने कोर्ट में दी गवाहों की सूची, अब दोनों मामलों में 14 मई को होगी सुनवाई
