बाराबंकी: आखिरी दिन बसपा प्रत्याशी समेत आठ लोगों ने किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया में बहुजन समाज पार्टी समेत आठ लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने एक और सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। अब तक 16 लोगों ने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

BSP

नामांकन पत्र दाखिला का आज अंतिम दिन है। बसपा प्रत्याशी आज अपना एक सेट नामांकन और दाखिल करेंगे। इसके बाद 4 मई को जांच और 6 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया और उसी दिन शाम तीन बजे के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल बितरण किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट के एडीएम न्यायालय कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार के समक्ष जिन आठ लोगों ने पर्चा दाखिल किया है उनमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवकुमार दोहरे प्रमुख हैं। जबकि अवामी समता पार्टी से महेंद्र कुमार, भारतीय गांव गरीब समाज पार्टी से राजेश कुमार और निर्दलीय के रूप में राम अनुज, सुधा गौतम, देवता दीन, बाबूराम और राम लखन पासी ने अपना पर्चा दाखिल किया।

वहीं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने भी अपना और एक सेट नामांकन दाखिल किया। अब तक 16 लोग अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। आज नामांकन दाखिला का अंतिम दिन है। कल शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच तो सोमवार को नाम वापसी और इसके बाद सिंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन को लेकर सभी बैरियर पर पुलिसबल मौजूद रहा।

जुमलेबाजों की पार्टी है भाजपा:शिवकुमार दोहरे

बसपा से लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट शिवकुमार दोहरे ने कहा कि भाजपा जुमले बाजों की पार्टी है। इनके नेता सिर्फ बडे़ बडे़ दावे करते है। झूठे वादे, और लुभाने नारों में जनता फंसने वाली नही है। भाजपा ने हर नागरिक के खाते में पन्द्रह लाख रूपये देने का वादा किया था यह  चुनाव जीतने के लिए वादे किये जाते है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार की दरकार है।

भाजपा ने करोड़ों लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। यह वादा झूठा निकला। बसपा पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगी और भाजपा व इंडिया गठबंधन को हराकर दिखायेगी। दोहरे ने कहा बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। अब मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेगी।

दोहरे की पत्नी ज्यादा अमीर

बसपा प्रत्याशी शिवकुमार दोहरे कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। जबकि लखनऊ से उन्होंने एलएलबी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्र में शामिल शपथ पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनके हाथ में एक लाख 80 हजार तो पत्नी इंदिरा देवी के पास 2 लाख 45 हजार की नगदी है।

पेशे से वकील और कृषि कार्य करने वाले शिवकुमार दोहरे के खाते में 49 हजार 545 रूपए तो पत्नी के नाम तीन बैंक खातों में 4 लाख 25 हजार 678 रूपए जमा हैं। बसपा उम्मीदवार शिवकुमार दोहरे के पास 6 लाख 30 हजार रूपए कीमत का एक बजाज ऑटो, तो पत्नी के पास 16 लाख 30 हजार रूपए लागत की एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 6 लाख की एक वेगनर कार है। दंपति जेवरात के भी शौक़ीन है।

शिवकुमार के पास पांच तोला सोना तो पत्नी के पास 10 लाख रूपए के जेवरात हैं। बसपा प्रत्याशी की कुल सकल संपत्ति 12 लाख 89 हजार 840 रूपए तो पत्नी के सम्पति 44 लाख 43 हजार रूपए शपथ पत्र में बताई गईं है।

ये भी पढ़े : लखनऊ के इस मदरसे पर बच्चों को कट्टरपंथी तालीम देने का आरोप, बाल आयोग टीम ने की कार्रवाई-21 बच्चे कराये रेस्क्यू

संबंधित समाचार