अगर आप भी रोज लगाती हैं काजल तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजकल सभी महिलाएं काजल लगाना बेहद पसंद करती हैं। काजल आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है क्योंकि इसे लगाने से आंखें ज्यादा बड़ी और खूबसूरत लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा काजल लगाना आंखों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आपको बता दें कि पहले जमाने में …

आजकल सभी महिलाएं काजल लगाना बेहद पसंद करती हैं। काजल आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है क्योंकि इसे लगाने से आंखें ज्यादा बड़ी और खूबसूरत लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा काजल लगाना आंखों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि पहले जमाने में लोग काजल घर में ही बनाते थे। लेकिन, आजकल के मार्केट के खरीदे गए केमिकल युक्त काजल आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों में एलर्जी और ड्राइनेस होने की प्रॉब्लम रहती है। आज हम आपको डेली काजल लगाने के नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में..

काजल रोज लगाने के यह है नुकसान
आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाले काजल में भारी मात्रा में पारा लेड और पैराबेन जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह आंखों में सूखापन, जलन और कंजक्टिवाइटिस जैसी प्रॉब्लम का कारण बन सकती है। यह आंखों में कॉर्नियल अल्सर का कारण भी बन सकती है।

इसे भी पढ़ें…

ऑयली स्किन से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स