रामपुर: ग्रामीणों को पैसे के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, गांव-गांव जाएगी मोबाइल एटीएम वैन
रामपुर, अमृत विचार। गांव के लोगों को पैसे के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन अब गांव-गांव घूमेगी। मोबाइल वैन को बैंक के मुख्य महाप्रबंधक डीएस चौहान और बैंक के चेयरमैन देवकरण गंगवार ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल लाइंस स्थित जिला सहकारी …
रामपुर, अमृत विचार। गांव के लोगों को पैसे के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन अब गांव-गांव घूमेगी। मोबाइल वैन को बैंक के मुख्य महाप्रबंधक डीएस चौहान और बैंक के चेयरमैन देवकरण गंगवार ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सिविल लाइंस स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा पर बुधवार की शाम बैंक के सीजीएम और चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया। इस अवसर पर चेयरमैन देवकरण सिंह गंगवार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम नहीं के बराबर हैं। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पैसा निकालने के लिए ग्रामीणों को तहसीलों या कस्बों में लगे एटीएम तक आना पड़ता है। लेकिन, एटीएम के खराब होने या उसमें पैसा नहीं होने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन लोगों के घरों तक पहुंचेगी जिसके चलते लोगों को पैसा को पैसा निकालने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर बैंक के सचिव/महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सारस्वत, डीडीएम नाबार्ड धर्मेंद्र मिश्रा, डीजीएम ज्ञानदेव सिंह, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
बैंक की मोबाइल एटीएम वैन गांव-गांव घूमेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पैसा निकालने में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब पैसा निकालने के लिए शहर या कस्बों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। -उपेंद्र कुमार सारस्वत, सचिव/महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक
