रायबरेली: दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पुराने विवाद को लेकर खेत पर गए युवक पर फायरिंग कर दी गई। बाएं हाथ में गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। वहीं हमलावर मौके पर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों से पूछताछ की है। कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर गांव निवासी उदयभान पुत्र शिव बहादुर सिंह सोमवार सुबह …

रायबरेली। पुराने विवाद को लेकर खेत पर गए युवक पर फायरिंग कर दी गई। बाएं हाथ में गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। वहीं हमलावर मौके पर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों से पूछताछ की है।

कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर गांव निवासी उदयभान पुत्र शिव बहादुर सिंह सोमवार सुबह खेत पर गया था। इसी दौरान उस पर घात लगाए हमलावरों ने गोली चला दी। गोली उदयभान के बाएं हाथ में लगी। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों की मदद से घायल उदयभान को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।

सीओ महराजगंज राज किशोर ने बताया कि उदयभान के भाई भूपेंद्र पर राम प्रसाद द्वारा 376 का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं से विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज