सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफाई अभियान चलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रतन लैहा पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में उन्हें याद करते हुए हैं सफाई अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत पीलीभीत एवं सामाजिक वानिकी की ऑटो रेंज में रेंजर एवं कर्मचारियों द्वारा …

पीलीभीत, अमृत विचार। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रतन लैहा पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में उन्हें याद करते हुए हैं सफाई अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत पीलीभीत एवं सामाजिक वानिकी की ऑटो रेंज में रेंजर एवं कर्मचारियों द्वारा वन्य जीव के प्रति जागरूक करते हुए गोष्टी एवं विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

इधर माला रेंज में रेंजर राम जी द्वारा पीलीभीत माधोटांडा मार्ग स्थित जंगल में सफाई अभियान चलाया गया, जबकि बराही रेंज में रेंजर वजीर हसन, हरिपुर में रेंजर साजिद हुसैन, दियूरिया रेंज में रेंजर बीके गुप्ता, और महोफ रेंज में रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, पूरनपुर रेंज में अयूब खान, बीसलपुर रेंज में राकेश चित्तौड़िया ने सफाई अभियान चलाकर पटेल जयंती मनाई।

इस मौके पर चंद्रसेन मोरिया, श्री भट्ट, ज्ञानी सिंह, राजेंद्र कुमार, फहीम अहमद कोशिंदर यादव दीपक कुमार वसीम खान सहित पीटीआर के कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार