Gold-Silver Price: धनतेरस के बाद 50 हजार के पार जा सकता है सोना, जानें आज के दाम
नई दिल्ली। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का चलन है। जानकारों के मुताबिक सोने के दाम धनतेस के बाद ज्यादा बढ़ सकते हैं। फिलहाल अभी एक-दो दिन सोने चांदी के हल्का बदलाव ही देखा जाएगा। 1 नवंबर 2021 गोल्ड के MCX के प्राइस में 0.07% या 35 रुपए की तेजी देखी गई है। वहीं अंतर्राराष्ट्रीय …
नई दिल्ली। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का चलन है। जानकारों के मुताबिक सोने के दाम धनतेस के बाद ज्यादा बढ़ सकते हैं। फिलहाल अभी एक-दो दिन सोने चांदी के हल्का बदलाव ही देखा जाएगा। 1 नवंबर 2021 गोल्ड के MCX के प्राइस में 0.07% या 35 रुपए की तेजी देखी गई है।
वहीं अंतर्राराष्ट्रीय बाजार में MCX पर गोल्ड में 0.04 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। यह 784.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। 24 कैरेट सोना 47,975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम का दाम 47,783 है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 64,508 प्रति किलो बिक रहा है।
दीवाली के बाद 53000 रुपए तक हो सकता है दाम
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक, सोने की कीमतें जल्द ही 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच सकती हैं। इस समय गोल्ज का भाव करीब 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर चल रहा है। इस हिसाब से देखें तो सोने की कीमतों में करीब 7000 से 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आ है।
पिछले साल 9000 रुपए सस्ता था सोना
अगस्त 2020 में गोल्ड ने बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया था। इस समय पर सोने की कीमतें 56200 रुपए के लेवल पर पहुंच गई थीं। अगर रिकॉर्ड लेवल से देखें तो सोने की कीमतों में अभी 9000 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।
इस नंबर से पता करें दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार
