गुंजन सिंह की फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ का टाइटल हुआ रिलीज
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता व गायक गुंजन सिंह की आने वाली फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ का टाइटल रिलीज हो गया है। गुंजन सिंह के ‘9 एमएम पिस्टल’ फिल्म का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब वीडियो पर जारी किया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह और ममता रावत ने अपनी आवाज दी है। वहीं, संगीत …
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता व गायक गुंजन सिंह की आने वाली फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ का टाइटल रिलीज हो गया है। गुंजन सिंह के ‘9 एमएम पिस्टल’ फिल्म का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब वीडियो पर जारी किया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह और ममता रावत ने अपनी आवाज दी है। वहीं, संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।
इस फिल्म का निर्माण नूतन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। गौरतलब है कि नूतन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म‘9 एमएम पिस्टल’ में पहली बार गुंजन और स्वीटी ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखेंगे।
पढ़ें: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ की रिलीज डेट बदली, ये है नई डेट..
वहीं, फिल्म के निर्माता डीके सिंह हैं। सह निर्माता संतोष सागर और अभिजीत विश्वास हैं। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक मेराज खान हैं। फिल्म में गुंजन सिंह, स्वीटी छाबड़ा के अलावा प्रकाश सिन्हा, प्रिया सिंह, अंजली सिंह, कुणाल सिंह, संतोष सागर, संजय पांडेय, रंजीत सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय की भी अहम भूमिका है। अधिक जानकारी के लिए इसे भी पढ़ें…
नुसरत भरुचा की हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज…
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा की हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म मराठी फिल्म ‘लापाछापी’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में नुसरत भरुचा ने एक प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभाई है। जिसे छिपने के लिए मजबूर किया जाता है और वह एक डरावने घर में पहुंच जाती है। विशाल फुरिया निर्देशित फिल्म छोरी में नुसरत भरुचा के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। विशाल फुरिया ने कहा, “छोरी एक विशिष्ट भारतीय कहानी है जो दर्शकों के सामने आने का इंतजार कर रही है।
