रामपुर : घरेलू विवाद में युवती ने लगाई फांसी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ गेट नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय मोनिका का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद …

रामपुर, अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ गेट नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय मोनिका का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर युवती ने सुबह के समय फांसी लगा ली। जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद ज्वालानगर चौकी इंचार्ज भी युवती के घर पहुंच गए। जहां परिजनों से मामले की जानकारी कर की। युवती की मौत की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज