रायबरेली: एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में डलमऊ पुलिस व एसओजी टीम ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह गांजा भूसे से भरे हुए ट्रक में छिपाया गया था। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराई बाग तिराहे पर डलमऊ पुलिस ने एसओजी टीम के साथ संयुक्त …

रायबरेली। जिले में डलमऊ पुलिस व एसओजी टीम ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह गांजा भूसे से भरे हुए ट्रक में छिपाया गया था। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराई बाग तिराहे पर डलमऊ पुलिस ने एसओजी टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई।

इस दौरान दौरान एक ट्रक गंगापुल बैरियर के पास रोका और जब ट्रक में भरे हुए भूसे की बिल्टी मांगी तो वह दूसरे राज्य की थी। जिसपर पुलिस को शक हुआ और टीम ने चालक समेट गाड़ी में मौजूद चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जब भूसे को खंगाला तो भूसे के नीचे मौजूद बोरो में एक कुंतल पांच सौ ग्राम गांजा मिला।

पढ़ें: अयोध्या: दून एक्सप्रेस के सामने कूदा अधेड़, हुई मौत

पुलिस टीम ने सुल्तानपुर निवासी सियाराम पुत्र जगन्नाथ निवासी शास्त्री नगर, सुल्तानपुर के ही गोसाईगंज कटका खानपुर निवासी दिलीप वर्मा पुत्र स्व देवता वर्मा, अयोध्या के थाना हैदरगंज अंतर्गत नियाजपुर निवासी विजय पाल और अमर पाल पुत्र राम किशन को गिरफ्तार किया गया।

एसओजी प्रभारी अंबरेश, डलमऊ कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि तस्कर गांजा को ट्रक के भीतर छिपाकर रखा था। आरोपियों के पास से एक बाइक, तीन एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यह भी पढ़ें…

रायबरेलीः दंगल में अयोध्या और हनुमानगढ़ी के पहलवानों का रहा दबदबा

सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा ख़्वाजापुर में स्थित रोशन शाह व बस्ती बाबा के उर्स मेले में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों की कुश्ती देख दर्शकों में रोमांच पैदा हो गया। दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अयोध्या व हनुमान गढ़ी के पहलवानों ने अपना वर्चस्व कायम रखा। अयोध्या के पहलवान अजीतदास ने बनारस के पहलवान अंकित को हराकर ख़्वाजापुर के दंगल प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज