कुछ नया खाने का मन कर रहा है तो इस तरह बनाएं गाजर की खीर, जानें इसकी रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सर्दियां आते ही हम कुछ न कुछ खाना पसंद करते हैं। वैसे सर्दियों में गाजर का हलवा तो हर किसी की रसोई में पकता है लेकिन आज हम आपके लिए गाजर की एक नई रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजर की खीर …

सर्दियां आते ही हम कुछ न कुछ खाना पसंद करते हैं। वैसे सर्दियों में गाजर का हलवा तो हर किसी की रसोई में पकता है लेकिन आज हम आपके लिए गाजर की एक नई रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजर की खीर की रेसिपी जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और बच्चे भी इसे शोक से खाना पसंद करते हैं। गाजर की खीर का स्वाद लाजवाब होता है।  आप इसे कई खास अवसरों पर भी बना सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

गाजर की खीर बनाने की रेसिपी
1. किशमिश  1/4 कप
2. काजू 1/4 कप
3. 10 पिसे हुए बादाम
4. 1/2 किलो कद्दूकस की हुई लाल गाजर
5. 1 बड़ा चम्मच चीनी
6. 2 पिसी हुई हरी इलायची

इस तरह बनाएं गाजर की खीर
1. गाजर लें। इन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें।
2. अब एक कढ़ाई में गाजर डालें। इन्हें करीब 2-3 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में मिलाते रहें।
3. इसके बाद दूध डालें और गाजर और दूध को उबाल लें। आंच को कम कर दें और तब तक उबालते रहें जब तक कि मिश्रण 1/3 तक कम न हो जाए। याद से इसे लगातार चलाते रहें।
4. अब चीनी डालें और आंच को तेज कर दें। इसे चलाते रहें। फिर, आंच को कम कर दें और 2 मिनट और पकाएं।
5. अब खीर में इलाइची पाउडर, काजू और किशमिश मिला दीजिए। 2 मिनट तक मिलाने के बाद पैन को आंच से उतार लें। इसे ठंडा होने दें। इसके बाद ऊपर से बादाम डालें और सर्व करें।

इसे भी पढ़ें…

बड़े और बेहतर घरों की चाह में ‘ब्रांडेड’ डेवलपर्स से घर खरीदना पसंद कर रहे हैं लोग

संबंधित समाचार