बरेली: धर्म परिवर्तन कर किया प्रेम विवाह, परिवार से बताया जान का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने वाली युवती शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। जबकि पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में थी। युवती ने एसएसपी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मीयों को बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है। इस दौरान उसने अपना धर्म परिवर्तन करने की बात भी कबूल की …

बरेली, अमृत विचार। धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने वाली युवती शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। जबकि पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में थी। युवती ने एसएसपी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मीयों को बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है। इस दौरान उसने अपना धर्म परिवर्तन करने की बात भी कबूल की है।

युवती ने अपने परिवार की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे को भी फर्जी बताया है। युवती ने एसएसपी आफिस पहुंचकर पुलिस से 161 के बयान लेने की मांग की। वहीं युवती ने परिवार के लोगों से खुद की और प्रेमी की जान का खतरा बताते हुए शिकायत की है। जिसके बाद युवती को पुलिस ने महिला थाने में भेज दिया गया। अब युवती के मेडिकल और बयान होने के बाद न्यायलय में पेश किया जाएगा।

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमे बताया था कि उसकी बेटी जो की बीए की छात्रा है उसका दूसरे समुदाय के लड़के ने अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन करवाकर विवाह कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला। अब शनिवार को युवती ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराने की मांग की।

युवती ने बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसका प्रेमी के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका कहना था कि उसने अपनी मर्जी से शादी है कि अब वह अपने पति के साथ रह रही है। युवती के बारे में एसएसपी कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को पता चला, तो उन्होंने तुरंत महिला थाने की पुलिस फोर्स को बुलाया।

इसके बाद उसे महिला थाने भेज दिया। यहां बयान करने के बाद होने उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस युवती को न्यायालय में पेश करेगी। इस मामले की जांच भुता पुलिस कर रही थी। युवती के एसएसपी आफिस पहुंचने की सूचना पर भुता पुलिस भी एसएसपी कार्यालय में पहुंच गई।

मामले की जांच की जा रही है। अब युवती का महिला दरोगा सोमवार को 161 का बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद अस्पताल में मेडिकल परीक्षण होगा और न्यायालय में युवती को पेश किया जाएगा। -अश्वनी सिंह, भुता थाना प्रभारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज