अमरोहा : कांग्रेसियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अमरोहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कंग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। गुरुवार को सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की …
अमरोहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कंग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
गुरुवार को सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की किसानों पर बर्बरता पूर्वक गाड़ी चढ़ाकर कुचलने मारने वाले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र के खिलाफ संगीन धाराओं दर्ज है।
विवेचना कर रही जांच एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल की है। उसके बाद भी केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इस कांड के दोषी भाजपा नेता के पुत्र को बचाना चाहती है। जिसका हम विरोध करते हैं। कहा मीडिया कर्मियों के साथ की गई अभद्रता के मामले में जल्द से जल्द मुकदमा हो और कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले का विरोध करती है।
