54 दिन से लगातार चल रही हड़ताल, एमएसआरटीसी कर्मचारियों ने इस शर्त पर ली वापस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद, महाराष्ट्र। परिवहन मंत्री अनिल परब और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय गुजर के संयुक्त बयान के बाद 54 दिन से जारी हड़ताल को कर्मचारियों ने कल रात वापस ले लिया, लेकिन हड़ताली कर्मचारी और उनके वकील गुणरत्ना सदावर्ते विलय के मुद्दे पर अड़े हुए हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने …

औरंगाबाद, महाराष्ट्र। परिवहन मंत्री अनिल परब और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय गुजर के संयुक्त बयान के बाद 54 दिन से जारी हड़ताल को कर्मचारियों ने कल रात वापस ले लिया, लेकिन हड़ताली कर्मचारी और उनके वकील गुणरत्ना सदावर्ते विलय के मुद्दे पर अड़े हुए हैं।

हड़ताली कर्मचारियों ने तय किया है कि जब तक सरकार एमएसआरटीसी का विलय करने की मांग नहीं मानती तब हड़ताल जारी रहेगी। गुजर ने इस आधार पर हड़ताल वापस लेने की बात कही कि विलय का मामला अदालत में है। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने की अपील की।

यह घोषणा परिवहन मंत्री परब और महाराष्ट्र राज्य जूनियर वेतनमान एमएसआरटीसी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच कल रात लंबी बातचीत के बाद हुई। चर्चा के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से विलय के मुद्दे को छोड़कर, कर्मचारियों के अन्य मुद्दों पर तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह किया। परब ने आश्वासन दिया कि संघ द्वारा की गई अन्य मांगों पर सकारात्मक चर्चा के माध्यम से अदालत में लंबित विलय के मुद्दे को हल किया जाएगा और निलंबन, बर्खास्तगी, सेवा समाप्ति और श्रमिकों के स्थानांतरण जैसे सभी आदेशों को वापस ले लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

ओडिशा में एक करोड़ रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ बरामद, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार