Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक के प्रवर्तकों अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार उच्चतम न्यायालय केन्द्रीय जांच की अनुमति मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां हुयी है। ये दोनों भाई पहले मुंबई की जेल में थे। कल शाम इनको दिल्ली की …

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक के प्रवर्तकों अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार उच्चतम न्यायालय केन्द्रीय जांच की अनुमति मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां हुयी है। ये दोनों भाई पहले मुंबई की जेल में थे।

कल शाम इनको दिल्ली की जेल में स्थानातंरित किया गया और आज सुबह उनकी गिरफ्तारी की गयी। सूत्राें के अनुसार इन दोनों बंधुओं के राजधानी स्थित तिहाड़ जेल से कार्यालय संचालित करने की शिकायत पर दिल्ली से मुंबई स्थानातंरित किया गया है।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर चंद्रा बंधुओं को मदद करने का आरोप लगा था। सूत्रों का कहना है कि चंद्रा बंधुओं को राजधानी में मजिस्ट्रेट के पास किये जाने की संभावना है जहां इन दाेनों भाइयों को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकता है।

ये भी पढ़े-

झारखंड: JPSC मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में फाड़ने पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

संबंधित समाचार