भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ में जलवा बिखेरेंगी एक्ट्रेस अंबिका वाणी, 24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
रायबरेली। फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत से नाम कमा रही रायबरेली की एक्ट्रेस अंबिका सिंह वाणी की नई मूवी बाबुल 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बाबुल का रायबरेली के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिंदी और वेब सिरीज में काम करने के बाद अंबिका वाणी भोजपुरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगी। बाबुल …
रायबरेली। फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत से नाम कमा रही रायबरेली की एक्ट्रेस अंबिका सिंह वाणी की नई मूवी बाबुल 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बाबुल का रायबरेली के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिंदी और वेब सिरीज में काम करने के बाद अंबिका वाणी भोजपुरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगी। बाबुल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
भोजपुरी इंडस्ट्री की बाबुल की कहानी के एक ऐसे पिता की है जो अपनी दो बेटियों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाना चाहता है। बाबुल में अंबिका वाणी लीड रोल अदा कर रही है। बाबुल के निर्देशक अवधेश मिश्रा और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं अवधेश मिश्रा, अम्बिका वाणी, शशि रंजन, अनीता रावत, देव सिंह मुख्य कलाकार हैं।
टैलेंट से सिल्वर स्क्रीन में बनाई जगह
डीह क्षेत्र के छोटे से गांव मउ रोखा की रहने वाली अंबिका सिंह वाणी मंदाकिनी, मैथली, मंदबुद्धि,जर्नी द वीकण्ड नाईट, मैथिली, बाबुल जैसी फिल्मों के साथ ही डीडी किसान चैनल पर प्रसारित ‘नई सोच’ सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘द थर्ड रुम मेट’ बेब सीरीज में भी वह काम कर रही है। अब भोजपुरी की बाबुल से वह अपने करियर को नई दिशा दे रही हैं।
अंबिका वाणी अपनी नई फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म लोग जरूर पसंद करेंगे। उनका कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। बाबुल की थीम अलग है और लोगों को यह पसंद आएगी।
पढ़ें- ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ को लगी चोट, एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की फोटो
