Lata Mangeshkar Passes Away: 92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन, 29 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की स्वर कोकिला, सबकी चहेती और भारत की शान लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अपनी अंतिम सांसे ली। सिंगर के निधन की खबरें आते ही मनोरंजन जगत के साथ फैंस के बीच मातम फैल गया। 92 साल की लता जी की 8 जनवरी …

मुंबई। बॉलीवुड की स्वर कोकिला, सबकी चहेती और भारत की शान लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अपनी अंतिम सांसे ली। सिंगर के निधन की खबरें आते ही मनोरंजन जगत के साथ फैंस के बीच मातम फैल गया।

92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।

उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU रखा गया था। लंबे समय से लता ताई का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी लेकिन ICU में ही रखा गया।

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं। सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं।

पढ़ें- बहराइच: मसूद आलम का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने लगाया जाम, जलाया पुतला

संबंधित समाचार