Bareilly: सड़क पर घूमने वाले गोवंशीय पशुओं का करने वाले थे वध...मुठभेड़ में दो गोकशों को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोकशी करने वाले बदमाशों संग पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोवंशी पशुओं का वध करने वाले बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। लिहाजा जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती दोनों बदमाश बाद में हाथ जोड़ते नजर आए।

दरअसल थाना बारादरी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि कुछ लोग आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं की तलाश कर गोकशी को अंजाम देने की फिराक में हैं। दो संदिग्ध फाइक एंक्लेव के पीछे खेतों में जंगल के पास घूम रहे हैं। 

सूचना पर थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। बदमाशों ने पुलिस फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर किए जिसमें दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी। घायलों को जिला अस्पताल में बरेली भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

संबंधित समाचार