बरेली: ‘बारात घर’ में गया परिवार, चोरों ने किया घर साफ
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर में चोरों ने शादी वाले घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। घर के सभी सदस्य बारात घर में बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। जब रात में मेहमान बारात घर से घर पहुंचे तो ताले टूटे देखे। जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर में चोरों ने शादी वाले घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। घर के सभी सदस्य बारात घर में बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। जब रात में मेहमान बारात घर से घर पहुंचे तो ताले टूटे देखे। जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।
अशोक नगर, मढ़ीनाथ निवासी शुभम मौर्या ने बताया कि उनके पिता रेलवे में गार्ड थे। बीते साल उनकी कोरोना से उनकी मौत हो गई थी। 4 फरवरी को बहन की शादी थी। इसके लिए पूरा परिवार सिठौरा के पास स्थित शिव गंगा बारातघर में गया हुआ था। रात में जब 1 बजे के लगभग उनके रिश्तेदार घर पर पहुंचे तो घर के ताले टूटे देखकर सन्न रह गए। इसकी जानकारी होने पर शुभम घर पहुंचे और देखा की घर में रखी अलमारियों के लाकर टूटे हुए थे।
उनमें रखा सामान कमरों में बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर से लगभग 8 लाख की नकदी और लगभग 4 लाख का जेवर चोरी करके ले गए थे। शुभम ने बताया कि चोरी हुए जेवरातों में रिश्तेदार के भी जेवर शामिल हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस शुभम के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है।
