अयोध्या: पागल सियार के हमले में दो महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीकापुर। अयोध्या पागल सियार द्वारा हमला करने से खेत में गई दो महिलायें घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आलू के खेत में काम करने गई थीं महिलाएं बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोरो राघवपुर निवासिनी निर्मला देवी …

बीकापुर। अयोध्या पागल सियार द्वारा हमला करने से खेत में गई दो महिलायें घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आलू के खेत में काम करने गई थीं महिलाएं

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोरो राघवपुर निवासिनी निर्मला देवी पत्नी चंद्रभान तिवारी आलू के खेत पर गई थीं, इसी दौरान उन पर एक पागल सियार ने हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने पहुंचीं शांति दुबे पत्नी कपिल दुबे पर भी सियार ने हमला कर दिया। जिसके चलते दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

दोनों की चीख पुकार सुन कर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को भगाया। इसके बाद घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार घायल दोनों महिलाएं अब खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

संबंधित समाचार