शिमरी साड़ी में मौनी रॉय ने लहराया पल्लू, दिलकश अंदाज देख फैंस बोले-ओ देसी गर्ल…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड का जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर मौनी रॉय साड़ी में अपने जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। मौनी रॉय की खूबसूरती, अदाओं और दिलकश अंदाज की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही लगती हैं। मौनी रॉय ने …

मुंबई। बॉलीवुड का जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर मौनी रॉय साड़ी में अपने जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। मौनी रॉय की खूबसूरती, अदाओं और दिलकश अंदाज की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही लगती हैं।

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत साड़ी में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। हर तस्वीर में मौनी का अंदाज अलग-अलग है। इन तस्वीरों में मौनी शिमरी साड़ी पहने स्टाइलिश पोज देती दिखाई दे रही हैं। फैंस इन खूबसूरत तस्वीरों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

मौनी रॉय शिमरी साड़ी में डीवा लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपने मेकअप लुक को भी ग्लॉसी और Dewy रखा है। मौनी ने न्यूड आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को सटल लुक दिया है।

हर तस्वीर में एक्ट्रेस का लुक और अंदाज देखने लायक है। एक्ट्रेस की फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हो रहे हैं।

साड़ी में मौनी के पोज देखकर, एक्ट्रेस की तस्वीरों से नजरें हटाना वाकई काफी मुश्किल है। कई सितारे भी मौनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि मौनी साड़ी में अपना स्टाइल दिखाती नजर आ रही हैं। खुले बाल और शिमरी साड़ी उनकी तस्वीर में चार चांद लगा रही है। मौनी की इन तस्वीरों को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा परम सुंदरी तो दूसरे ने कहा ओ देसी गर्ल। वहीं एक और फैन ने लिखा- ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं।

ये भी पढ़ें : विक्रांत मेसी ने शेयर की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, फैंस बोले-गजब भइया

संबंधित समाचार