लखनऊ: राजधानी में कल ‘दिग्गज’ डालेंगे वोट, राजनाथ सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा समेत यह राजनेता इस बूथ पर करेंगे मतदान
लखनऊ। मुख्य सचिव DS मिश्रा कल दिनांक 23 फरवरी, 2022 को प्रातः 09.15 बजे अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश अपनी पत्नी के साथ करेंगे वोट, कल सुबह 9 बजे लालबाग नगर निगम मुख्यालय में डालेंगे वोट। वहीं डॉक्टर दिनेश …
लखनऊ। मुख्य सचिव DS मिश्रा कल दिनांक 23 फरवरी, 2022 को प्रातः 09.15 बजे अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश अपनी पत्नी के साथ करेंगे वोट, कल सुबह 9 बजे लालबाग नगर निगम मुख्यालय में डालेंगे वोट।
वहीं डॉक्टर दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री कल प्रातः 10.00 बजे,174 लखनऊ मध्य विधानसभा के गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंण्टर कालेज ऐशबाग निकट रामलीला मैदान के कक्ष संख्या एक में मतदान करेंगे| वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती लोरेटो स्कूल के चौराहे पर बने नगर निगम के स्कूल ( आवास विकास की ऑफिस के बगल में मॉल एवेन्यू ) पर वोट करेंगी , सुबह 7 बजे।
इसके बाद मायावती बाइट भी देंगी। इसके अतिरिक्त जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह कल प्रातः सुबह 9:30 बजे लखनऊ मध्य विधानसभा के बूथ नम्बर 271 पोलिंग स्टेशन चिल्ड्रन पैलेस मुंसिपल स्कूल (माल एवेन्यू आवास विकास मुख्यालय के बगल) में अपना मतदान करेंगे। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह स्कॉलर होम स्कूल गोमतीनगर में सुबह 9.30 बजे वोट डालेंगे। वहीं बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल में जाकर सुबह 9 बजे मतदान करेंगे।
यहां देखें दिग्गजों के नाम
- आशुतोष टण्डन – सोंधी टोला चौक – 10 बजे
- बृजेश पाठक – लखनऊ मोंटेसरी स्कूल – 8.45 बजे
- मोहसिन रज़ा – सेंट डॉन बोस्को स्कूल, विश्वास खण्ड, गोमती नगर – 7 बजे
- कलराज मिश्रा – गन्ना संस्थान – 11 बजे
- कौशल किशोर – मोहनलाल गंज – दुबग्गा – 7 बजे
- पंकज सिंह (राजनाथ सिंह के बेटे) – स्कॉलर होम स्कूल, Vipul Khand, Gomti Nagar- 8.30 बजे
- ख़ालिद राशिद फिरंगी महली – ऑक्सफोर्ड स्कूल, चौक – 11 बजे
- अवनीश अवस्थी/मालिनी अवस्थी – केंद्रीय विद्यालय, पत्रकार पुरम – 9.30 बजे
- मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा सुबह 9:15 बजे अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बूथ पर डालेंगे वोट
- एसीएस सूचना नवनीत सहगल टैगोर रोड 9 बजे वोट डालेंगे
- अनुराग भदौरिया वोट सुबह 8.30 am पर गुरुकुल Accademy A ब्लॉक इंद्रा नगर में डालेंगे।
- ADG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार , ACS डिम्पल वर्मा अपने परिवार के साथ प्राथमिक विद्यालय हुसड़िया पर प्रातः 10.30 बजे करेंगे वोट।
- ADG नवीन अरोरा प्राथमिक विद्यालय (कुली खेड़ा निकट अहमामऊ) पर प्रातः परिवार संग करेंगे मतदान।
- पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन कल दोपहर 12:45 बजे सेंट जॉन बोस्को कॉलेज, विवेक खण्ड-3 के बूथ पर मतदान करेंगे।
यह भी पढ़ें: बरेली: रवींद्र सिंह राठौर को बरेली-रामपुर सीट से एमएलसी प्रत्याशी घोषित करने की मांग
