लखनऊ: बेटिकट यात्रियों से वसूला गया छह करोड़ रुपए का जुर्माना, रेलवे के अभियान से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली आते ही ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी के चलते रेलवे ने ऐसे यात्रियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया और उनसे जुर्माना वसूला गया। इसी के चलते उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर अभियान चलाना शुरू कर दिया है। पिछले …

लखनऊ। होली आते ही ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी के चलते रेलवे ने ऐसे यात्रियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया और उनसे जुर्माना वसूला गया। इसी के चलते उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

पिछले महीने में रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें 90 हजार यात्री बेटिकट पकड़े गए। इनमें गंदगी फैलाने वाले भी शामिल रहे। रेलवे ने इन यात्रियों से छह करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने चेकिंग अभियान चलाया।  इस अभियान में बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूल कर रिकार्ड आय दर्ज की।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में डीआरएम डा. मोनिका अग्निहोत्री के निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों पर बिना मास्क में 925 यात्री पकड़े गए। चेकिंग में स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले और बिना मास्क में 925 व्यक्तियों से एक लाख 40 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला।

यह भी पढ़ें: बरेली: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किशोर के खिलाफ बनी जांच कमेटी, LIU,SIT समेत पुलिस करेगी निगरानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज