सोने से पहले स्किन केयर करना है बहुत जरूरी, रखें इन चीजों का ख्याल
लखनऊ। दिन में तो आप अपनी स्किन का बखूबी ध्यान रखने हैं। लेकिन रात को भी अपनी त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरुरी है । क्या आप रात में सोने से पहले नाइट केयर स्किन रूटीन को फॉलो करते हैं? अगर नहीं करते तो आज से इस फॉलो करना शुरू कर दें। क्यूकि ये आपके …
लखनऊ। दिन में तो आप अपनी स्किन का बखूबी ध्यान रखने हैं। लेकिन रात को भी अपनी त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरुरी है । क्या आप रात में सोने से पहले नाइट केयर स्किन रूटीन को फॉलो करते हैं? अगर नहीं करते तो आज से इस फॉलो करना शुरू कर दें। क्यूकि ये आपके स्किन के लिए अच्छा साबित होगा ।
नाइट स्किन केयर के कई फायदे हैं साथ ही रात में इसे फॉलो करना बेहद जरूरी भी है। नाइट रूटीन को फॉलो करने से आपकी स्किन को समय मिलता है निखरने का। जी हां, जब आप रात में अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं तो आपको अगले दिन बदलाव दिखेगा । तो आइए कुछ नाईट स्किन केयर के घरेलु उपाय के बारे में बात करते हैं जिससे आपकी स्किन को काफी फायदा मिलेगा ।
शहद

शहद एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर है जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो इंफेक्शन, एक्ने और ब्लेमिश को कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आपको स्पॉटलेस स्किन मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को साफ करें और फिर शहद को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और फिर कुछ देर के लिए सुखने दें। कुछ देर चेहरे की मसाज करें और इसे गुनगुने पानी से धो लें।
ऑलिव ऑयल स्किन
ऑलिव ऑयल स्किन भी चेहरे के लिए बेहतरीन होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। ये स्किन एंजिंग के चांस को कम करता है। ऑलिव ऑयल को स्किन डैमज रिपेयर के तौर पर जाना जाता है। जो स्किन के लिए बेहतरीन है। इसे लगाने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ करें और फिर रोजाना रात को बेड पर जाने से पहले चेहरे और गले पर इस तेल से अच्छे से मसाज करें।
दूध

कई लोगों को स्किन डार्क होने की परेशानी होती है। ऐसे में दूध आपकी मदद कर सकता है। इसे लगाने से स्किन अच्छे से ग्लो करती है। और चेहरे को फायदा भी पहुंचती है। कच्चा दूध का इस्तेमाल करने से आपको काफी अच्छी स्किन मिलती है।
एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए राम बाड़ माना जाता है। एलोवेरा के कई सारे फायदे हैं। इसमें विटामिन और एंटी ऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन के लिए अच्छा है। ये स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। कई लोगों को अक्सप सनबर्न की शिकायत होती है, ऐसे में ये मददगार है।

