Russia Ukraine War: यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमले का अलर्ट, रूस की तरफ से मैदान में उतरी चेचन्या की फौज
कीव। रूस-यूक्रेन जंग का सोमवार को 19वां दिन है। लेकिन, अब तक यूक्रेन में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। अब युद्ध के यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमलों का सायरन बजा है। इसके अलावा राजधानी कीव और खारकीव पर भी रूसी सेना का मिसाइल अटैक जारी है। दोनों देशों के बीच चौथे दौर की …
कीव। रूस-यूक्रेन जंग का सोमवार को 19वां दिन है। लेकिन, अब तक यूक्रेन में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। अब युद्ध के यूक्रेन के 19 शहरों में हवाई हमलों का सायरन बजा है। इसके अलावा राजधानी कीव और खारकीव पर भी रूसी सेना का मिसाइल अटैक जारी है। दोनों देशों के बीच चौथे दौर की बैठक अब होनी है, लेकिन इससे पहले हुई तीन बैठकों में कोई समाधान नहीं निकला था। इस बीच, राजधानी कीव के करीब चेचेन विद्रोही भी पहुंच चुके हैं।
पश्चिमी यूक्रेन पर रूस के हमले तेज होने के बीच वार्ता बहाल होने की उम्मीद
ल्वीव। युद्धग्रस्त यूक्रेन ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि रूस के साथ नए सिरे से कूटनीतिक वार्ता से और अधिक नागरिकों को निकाले जाने का रास्ता खुल सकता है। इससे एक दिन पहले मॉस्को ने पोलैंड की सीमा के समीप स्थित इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी। यूक्रेन के नेता ने आगाह किया कि हमले पड़ोसी देशों तक बढ़ सकते हैं।
युद्ध के मैदान में उतरी चेचन्या की फौज
यूक्रेन की जंग में अब चेचन्या की फौज भी उतर चुकी है। चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने जेलेंस्की से अपील भी की है, और धमकी भी दी। कादिरोव ने जेलेंस्की और उनकी सेना को कहा है कि तुम जहां भी जाओ, जहां भी छिपो, हमारे लड़ाके ढूंढ निकालेंगे। कादिरोव ने कहा है हमारे लड़ाके जेलेंस्की के हर जवान को ढूंढेंगे। कीव के पास पहुंचकर चेचेन लड़ाकों ने कई वीडियो जारी किए हैं और दावे किए हैं कि कीव के पास यूक्रेन सेना के कई ठिकानों पर उन्होंने हमले किए हैं।
सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को बनाया निशाना
इससे पहले रविवार को रूस ने यूक्रेन के एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया। रूस ने सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। दूसरी तरफ यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि रूस के हमले में 35 लोग मारे गए और 134 घायल हो गए। उन्होंने पीड़ितों की राष्ट्रीयता की पहचान का खुलासा नहीं किया है।रूस के इस रवैये को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है। इन लोगों के बीच रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की बात हुई है।
अबतक जंग में 596 आम लोगों की मौत
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब तक 596 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,067 लोग अब तक घायल हुए हैं। दूसरी तरफ जंग के बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने 13 मार्च को रूसी सेना के 4 प्लेन और 3 हेलिकॉप्टर मार गिराये हैं। यूक्रेन का दावा है कि अबतक वह रूस के 13 हजार के करीब सैनिकों को मार जा चुका है।
25 लाख लोगों ने छोड़ दिया यूक्रेन
रूसी हमलों से बचने के लिए 25 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शरणार्थी संकट कहा है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्र सरकार ने यह काम किया था। यूक्रेन पर रूसी हमले से पहले करीब 20 हजार भारतीय वहां रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर मेडिकल के छात्र थे।
ये भी पढ़ें : अमेरिका में भी मनाया यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न, लोग बोले- ये सेमीफाइनल था… 2024 में होगी प्रचंड जीत
