बालों को रंगों से बचाना चाहते हैं, तो होली खेलने से पहले अपनाएं यह उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली बच्चे हों या बड़े सभी के पसंदीदा त्यौहार में से एक है। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आप हर एक रंग से रूबरू हो जाते हैं। तो जैसा की आप जानते हैं कि रिश्तों में रंग और प्यार की मिठास घोलने वाला होली जल्द ही आने वाला है। होली के रंग खेलने …

लखनऊ। होली बच्चे हों या बड़े सभी के पसंदीदा त्यौहार में से एक है। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आप हर एक रंग से रूबरू हो जाते हैं। तो जैसा की आप जानते हैं कि रिश्तों में रंग और प्यार की मिठास घोलने वाला होली जल्द ही आने वाला है। होली के रंग खेलने में जितना मजा आता है, इतना ही बुरा इन्हें हटाने में लगता है। जैसे तैसे ये रंग स्किन और बालों से हट जाते हैं, लेकिन इन रंगों से बालों और स्किन की बुरी हालत हो जाती है। इसपर बाल का बहुत बुरा असर पड़ता है। लेकिन कुछ उपायों से आप अपने बालों को होली के रंगों से बचा सकते हैं। जी हां, हम कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को होली के रंगों से खराब होने से बचा सकते हैं।

नारियल तेल

नारियल का तेल लगाने से आपके बाल बच सकते हैं। आपको बता दें की होली खेलने से पहले अपने बालों पर नारियल तेल की अच्छे से मजाज करें। इस तेल में एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिन होते हैं जो बालों की जड़ों के आसपास जम सीबम को हटाकर बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

बादाम ऑयल

रंगों को खेलने से पहले अपने बालों में आप बादाम ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई बालों को मॉइस्चराइज करते हैं। साथ ही ये तेल बालों को रूखा होने से बचाता है।

सरसों तेल

सरसों का तेल वाला नुस्खा कई सालों से चला आ रहा है। होली खेलने से पहले सभी की मम्मी बालों और स्किन पर सरसों का तेल लगाने की सलाह देती हैं। ये तेल कैमिकल वाले रंगों से आपके बालों को बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन और ओमेगा बालों के लिए फायदेमंद है।

पढ़ें-मंदिर में पूजा करने जा रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत, सात अन्य घायल