मुरादाबाद : अस्पताल कर्मी के खाते से उड़ाई रकम, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी निजी अस्पताल कर्मी के खाते से साइबर ठगों ने 12 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। थाना सिविल लाइंस के हरथला सोनकपुर निवासी हंसनाथ पाल निजी अस्पताल में काम करता है। हंसनाथ ने एसएसपी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी निजी अस्पताल कर्मी के खाते से साइबर ठगों ने 12 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
थाना सिविल लाइंस के हरथला सोनकपुर निवासी हंसनाथ पाल निजी अस्पताल में काम करता है।
हंसनाथ ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका बचत खाता कैनरा बैंक की विकास भवन शाखा में है। हंसनाथ के अनुसार 20 फरवरी को उसके खाते से अचानक 11 हजार 909 रुपये कट गए। जबकि हंसनाथ ने कोई लेनदेन नहीं किया था।
पीड़ित ने इस संबंध में बैंक में भी शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी बबलू कुमार ने साइबर सेल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
