बरेली: 24 घंटे ही कोरोना मुक्त रह पाया जिला, फिर एक संक्रमित मिला
बरेली, अमृत विचार। बगैर मास्क लगाए घूमने वाले सावधान हो जाएं। जिले में कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। करीब 24 घंटे पहले जिले को कोरोना मुक्त किया गया था, लेकिन सोमवार को करीब चार बजे फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिल गया। शहर की क्रिस्टल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने हाल ही …
बरेली, अमृत विचार। बगैर मास्क लगाए घूमने वाले सावधान हो जाएं। जिले में कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। करीब 24 घंटे पहले जिले को कोरोना मुक्त किया गया था, लेकिन सोमवार को करीब चार बजे फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिल गया। शहर की क्रिस्टल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने हाल ही में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण की है।
मेडिकल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व छात्रा ने सैनिक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोविड जांच कराई। जांच रिपोर्ट आई तो छात्रा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद छात्रा को होम आइसोलेट किया गया है। हालांकि छात्रा की हालत ठीक है।
छात्रा को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के अनुसार छात्रा के पिता सेना में हैं। मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने से पहले जांच में छात्रा संक्रमित मिली है। अब जिले में कोरोना का सक्रिय मरीज एक है।
ये भी पढ़ें-
