हल्द्वानी: गरीबों का राशन डकारने वालों पर कसेगा शिकंजा, राशन डीलर बनेंगे पूर्ति विभाग के मुखबिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गरीबों के हिस्से का राशन डकारने वाले लोगों पर अब पूर्ति विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने अपने राशन डीलरों से अपात्रों की जानकारी मांगने का निर्णय लिया है। कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। राशन कार्ड धारकों ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गरीबों के हिस्से का राशन डकारने वाले लोगों पर अब पूर्ति विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने अपने राशन डीलरों से अपात्रों की जानकारी मांगने का निर्णय लिया है।

कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। राशन कार्ड धारकों ने सफेद और लाल राशन कार्ड बनाकर फ्री में राशन लिया। इसमें कई अपात्र लोग शामिल थे। विभाग अब छानबीन कर रहा है। अब पूर्ति विभाग राशन डीलरों से अपात्रों की मुखबिरी कराएगा। जो विभाग को सटीक जानकारी देगा। दरअसल, जिले में कितने अपात्रों के सफेद और लाल राशन कार्ड बने हैं। विभाग के पास कोई आकड़ा नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी ने अपात्रों को 10 दिन के अंदर स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। यह वक्त आज (आठ मार्च) को खत्म हो जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार वर्मन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कुछ अपात्र लोगों के राशन कार्ड जमा हुए हैं। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे अपात्र हैं, जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड जमा नहीं किए हैं। उनके पास शुक्रवार का समय है। शुक्रवार को वह अपने राशन कार्ड जमा कर दें। इसके बाद पूर्ति विभाग अपने स्तर से अपात्रों की जानकारी करेगा और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म