IPL 2022: आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन, आईपीएल छोड़ घर हुए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपने परिवार के एक सदस्य के निधन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ‘बायो-बबल’ छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद परिवार के सदस्य के निधन की खबर सुनने के बाद हर्षल बायो-बबल से बाहर हो गये। पिछले दो सत्र से हर्षल …

पुणे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपने परिवार के एक सदस्य के निधन के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ‘बायो-बबल’ छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद परिवार के सदस्य के निधन की खबर सुनने के बाद हर्षल बायो-बबल से बाहर हो गये। पिछले दो सत्र से हर्षल आरसीबी के लिये शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस पर टीम की सात विकेट की जीत में दो विकेट चटकाये थे।

आईपीएल के सूत्र ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, हर्षल को अपनी बहन के निधन के कारण बायो-बबल छोड़ना पड़ा। उन्होंने पुणे से मुंबई के लिये टीम बस नहीं ली। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले मैच से पहले बबल से जुड़ेंगे। ’’

बताया गया है कि हर्षल पटेल जब वापसी करेंगे, तब उन्हें क्वारंटीन रहना होगा। इसी दौरान उनके कुछ कोरोना टेस्ट भी होंगे। टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें बायो-बबल में दोबारा एंट्री मिलेगी। पिछले साल पदार्पण के बाद 31 वर्षीय हर्षल ने आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं।

ये भी पढ़ें : फ्रेंच लीग : एमबापे और नेमार की हैट्रिक, पेरिस सेंट जर्मेन ने क्लेरमोंट को 6-1 से हराया

संबंधित समाचार