अमेरिका: आयोवा प्रांत के एक नाइट क्लब में गोलीबारी, दो की मौत, दस अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। स्थानीय मीडिया स्टेशन डब्ल्यूएचओ 13 ने पुलिस के हवाले से बताया कि तब्बू नाइट क्लब और डाउनटाउन सीडर रैपिड्स के लाउंज में …

वाशिंगटन। अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं।

स्थानीय मीडिया स्टेशन डब्ल्यूएचओ 13 ने पुलिस के हवाले से बताया कि तब्बू नाइट क्लब और डाउनटाउन सीडर रैपिड्स के लाउंज में रविवार को स्थानीय समयानुसार 0127 बजे गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार इस घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई हैं जबकि दस अन्य घायलों को निकट के अस्पतालों में ले जाया गया हैं। मीडिया के अनुसार पुलिस ने अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है और इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने अपने देश को किया सचेत, कहा- युद्ध के आगामी कुछ दिन अहम

संबंधित समाचार