Alia Ranbir Wedding: शादी के बाद एक साथ नजर आए रणबीर-आलिया, सामने आया कपल का पोस्ट वेडिंग लुक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे पिछले 1 हफ्ते से हो रहे हैं और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए …

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे पिछले 1 हफ्ते से हो रहे हैं और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए हैं। कभी रणबीर को अपना क्रश बताने वाली आलिया अब उनकी दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई।

कपूर परिवार ने आलिया का दिल से स्वागत किया। रणबीर के कजिन आदर जैन ने अपने भाई भाभी के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया का पोस्ट वेडिंग लुक देखने मिल रहा है।

रणबीर और आदर जैन सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं, तो वहीं आलिया रेड कलर के एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर अपना वेडिंग मांगटीका ही कैरी किया हुआ है। दोनों नए-नए पति पत्नी के बने रणबीर आलिया बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी पसंद की जा रही है।

संगीत सेरेमनी का वीडियो

बता दें कि इस बीच दोनों का एक वीडियो वायरल में हो रहा है, जिसमें दोनों शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के ‘छैयां छैयां’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की संगीत सेरेमनी का यह वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का यह वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है।

पढ़ें-सपा नेता कासिम रायन ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव पर लगाया यह आरोप

संबंधित समाचार