IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस मैच से पहले सोशल मीडिया पर छाई‍ं अथिया शेट्टी और पंखुड़ी शर्मा, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर काबिज है। लखनऊ का छठा मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना है। लखनऊ टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथ में है। मैच …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर काबिज है। लखनऊ का छठा मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना है। लखनऊ टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथ में है। मैच से पहले ही केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी और क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और फैंस के बीच छा गईं। इस बीच फैंस ने इन तस्वीरों को देख केएल राहुल के लिए मजेदार कमेंट्स किए हैं।

केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी

जानकारी के मुताबिक, अथिया राहुल की गर्लफ्रेंड हैं। अथिया लगभग हर मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचती हैं।

https://www.instagram.com/p/CcSskJChN6q/

 

लखनऊ टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को देखने के लिए अथिया अपने पिता सुनील शेट्टी और मां माना के साथ पहुंची थीं। इस मैच में केएल राहुल पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए थे।

क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा

क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा पेशे से मॉडल रही हैं। उनकी शादी 27 दिसंबर 2017 को हुई थी। पंखुड़ी सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं। लखनऊ टीम ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। वे सफेद टॉप और जींस में नजर आईं। जबकि साथ में खड़े लोगों ने लखनऊ टीम की टी-शर्ट पहन रखी थी।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : लेग स्पिनर राशिद खान ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- कप्तान के तौर पर ले रहे हैं साहसी फैसले

 

संबंधित समाचार