Alia-Ranbir Wedding: बहनों ने किया आलिया-रणबीर का गठबंधन, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब मिसेज रणबीर कपूर बन गई हैं। आलिया भट्ट ने जन्मों जन्मान्तर के लिए साथ रहने की कसमें खाईं। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं। देखकर यह लगता है कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की भी नजर ना लगे। हिंदू शादी में यह गठबंधन दूल्हा और दुल्हन के बीच जन्मों-जनमांतर के बॉन्ड का एक प्रतीक होता है।रिद्धिमा ने शेयर कीं गठबंधन की फोटोज
‘गठबंधन’ सेरेमनी में दुल्हन के दुपट्टे या साड़ी के पल्लू का एक किनारा, दूल्हे के पारंपरिक स्कार्फ से बांधा जाता है। इस स्कार्फ में एक सिक्का, फूल, हल्दी, घास और कुछ कच्चे चावल होते हैं। आलिया और रणबीर की शादी की यह रस्म कपूर खानदान की बेटियों ने की। रिद्धिमा कपूर साहणी, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने इस गठबांधन को किया।

रणबीर के पास निताशा नंदा भी खड़ी नजर आईं। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक गांठ करिश्मा कपूर लगाती नजर आ रही हैं, नीतू कपूर उनकी मदद कर रही हैं। गांठ रिद्धिमा कपूर साहणी लगाती दिखाई दे रही हैं। ब्राइड और ग्रूम ने शादी पर आयवरी और गोल्ड आउटफिट पहना था। जिसमें आलिया बोहद खुबसुरत नजर आ रही थी। 

यह भी पढ़ें-Alia-Ranbir Wedding Photos: मिसेज कपूर बनीं आलिया भट्ट, रणबीर ने भरा मांग में सिंदूर, सामने आईं तस्वीरें

संबंधित समाचार