अलीगढ़: नमाज के दौरान दो समुदायों में घमासान, मस्जिद पर पथराव के साथ लगाए गए धार्मिक नारे, घरों में घुसकर बच्चों और महिलाओं को पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले के ऊपरकोट कोतवाली इलाके में देर रात अराजक तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही बहुत से थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ …

अलीगढ़। जिले के ऊपरकोट कोतवाली इलाके में देर रात अराजक तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही बहुत से थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

घायल को मेडिकल कराकर उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।

मोहम्मद अफजाल मानिक चौक पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात में करीब डेढ़ बजे नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान कुछ अराजक तत्व वहां आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मस्जिद के अंदर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। उन्हें देखते ही मस्जिद पर पथराव कर दिया।

अफजाल ने आगे बताया कि इसके बाद भी जब कोई बाहर नहीं निकला तो आरोपी लोगों के घरों में घुसने लगे। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों के हाथ में लाठी डंडे और हथियार भी थे। यहां के रहने वाले निसार ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वह जमीन पर गिर गया।

बच्चे और महिलाओं के ऊपर पथराव किया

वहां रह रहे लोगों ने बताया कि हमलावर गैर समुदाय के थे। उनका आरोप है कि गाली-गलौज के साथ ही धार्मिक नारे भी लगाए गए। हमलावरों का कहना था कि रोजे-रमजान सब एक साथ करवा देंगे। इसके बाद ही उन्होंने बच्चे और महिलाओं के ऊपर पथराव किया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच गई।

कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-शाहजहांपुर: नेताजी के दरबार में फिल्मी स्टाइल में दी गई सजा, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार