निगम में बाधित हो कोई काम तो सीधा मुझसे करें सम्पर्क : मेयर ऋषिकेश उपाध्याय
अयोध्या। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने जनता को सहूलियत मुहैया कराने के लिए एक सराहनीय प्रयास किया है। उनकी ओर से अपील जारी की गई है यदि निगम में किसी का कोई भी काम बाधित हो रहा है तो वह उनसे सीधे सम्पर्क कर सकता है। संबधित व्यक्ति की समस्या का शीघ्र निस्तारण के लिए प्रयास …
अयोध्या। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने जनता को सहूलियत मुहैया कराने के लिए एक सराहनीय प्रयास किया है। उनकी ओर से अपील जारी की गई है यदि निगम में किसी का कोई भी काम बाधित हो रहा है तो वह उनसे सीधे सम्पर्क कर सकता है। संबधित व्यक्ति की समस्या का शीघ्र निस्तारण के लिए प्रयास किया जाएगा।
निगम के जनसंपर्क अधिकारी राम किशोर यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र के किसी भी नागरिक को वरासत दर्ज कराने, नामांतरण में और जलकर गृहकर को लेकर समस्या है तो वह महापौर कार्यालय और आवास पर सीधे सम्पर्क कर सकता है। इसके अलावा शिविर कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र भी मेयर के पदनाम से या नगर आयुक्त के पद नाम से अपने नाम, पता मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध करा सकता है। मेयर ने निर्देश दे रखा है की जन सामान्य से संबंधित किसी भी सेवा में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही होती है या कार्य में विलंब होता है उसके लिए संबधित के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
मेयर ने कहा है कि जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण करने की जिम्मेदारी उनकी है। सभी जरूरतमंद सम्मानित नागरिक अपनी समस्या उपलब्ध कराएंगे तो एक अच्छे और सुंदर नगर का सपना साकार होगा। उन्होंने यह भी अपील की है कि लोग दूरभाष पर भी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। समस्या और उससे संबंधित अभिलेख की छाया प्रति लगाते हुए प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया जा सकता है।
