अगर आप भी हैं पेट की ब्लोटिंग की समस्या से परेशान, तो खाएं यह औषधीय पत्ते मिलेगी राहत
पेट फूलने की समस्या को मेडिकल भाषा में ब्लोटिंग कहते हैं। इसकी वजह से आपको पेट में गैस महसूस हो सकती है और कम खाने का मन करता है। साथ ही आपका पेट हमेशा भरा-भरा और फूला हुआ रहता है। क्या आपको थोड़ा सा खाते ही गैस बनने लगती है? अगर हां, तो पेट से …
पेट फूलने की समस्या को मेडिकल भाषा में ब्लोटिंग कहते हैं। इसकी वजह से आपको पेट में गैस महसूस हो सकती है और कम खाने का मन करता है। साथ ही आपका पेट हमेशा भरा-भरा और फूला हुआ रहता है। क्या आपको थोड़ा सा खाते ही गैस बनने लगती है? अगर हां, तो पेट से जुड़ी इन समस्याओं का घर पर ही करें इलाज जिसमें आसापास मिलने वाली कुछ औषधीय पत्ते चबा सकते हैं।
पेट फूलने की समस्या को मेडिकल भाषा में ब्लोटिंग कहते हैं। जिसमें पेट में गैस के साथ ऐंठन, दर्द और सूजन महसूस हो सकती है। इसकी वजह से आपको कम भूख लगती है या थोड़ा सा खाते ही पेट भर जाता है। यह दिक्कत आपको तब होती है। जब देर तक बैठे रहते, पुराना कब्ज कार्बोनेट ड्रिंक्स पीना एक साथ बहुत ज्यादा भोजन करना आदि इसके कारण हो सकते हैं। इन समस्या का इलाज समय पर ना होने पर यह गंभीर रुप लेकर आपको कई घातक समस्याएं दे सकती हैं। ब्लोटिंग और गैस के लिए वैसे तो कई दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन कुछ आयुर्वेदि के पत्ते चबाने से आपको तुरंत राहत मिल सकती है।
सौंफ के पत्ते
सौंफ का उपयोग पारंपरिक रूप से पेट दर्द, सूजन, गैस और कब्ज सहित कई पाचन विकारों के लिए किया जाता है। सौंफ के पत्ते चबाने से अल्सर को रोकने और पेट फूलना कम हो सकता है। इन हरे पत्तों में सूजन और कब्ज के लक्षणों को कम करने की क्षमता होती है।
अजवाइन के पत्ते
खाना खाने के बाद लगातार सूजन या भारीपन का अनुभव करते हैं, तो उसके लिए अजवाइन की पत्तियां बेहतर उपचार हैं। अजवाइन के पत्ते पाचन में सुधार, अम्लता को दूर करने और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
करी पत्ते
खाली पेट करी पत्ते का सेवन विशेष रूप से बेहतर पाचन स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। जब खाली पेट इसका सेवन किया जाता है, तो करी पत्ता पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और मल त्याग का समर्थन करता है। यह आपको कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।
पुदीना के पत्ते
पुदीना सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करता है। इसमें पेट की ऐंठन को कम करने की क्षमता होती है। अगर आपको हमेशा गैस या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो आप रोजाना सुबह कुछ पत्ते चबा सकते हैं या फिर पुदीने की चाय पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें-ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इस पौधे का करें उपयोग, डायबिटीज के मरीजों को मिलेगी राहत
