Lifestyle Tips: अगर आप भी बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो देश के इन रॉयल शहरों में जरूर जाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत का इतिहास काफी सुंदर और शाही रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में वास्तुकला, संस्कृति और स्वादिष्ट खाने में पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन्ही चीजों का मजा देश विदेश के पर्यटक भारत के इलाकों में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के रॉयल जगहों के बारे में… जोधपुर, राजस्थान राजपूत राजा राव …

भारत का इतिहास काफी सुंदर और शाही रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में वास्तुकला, संस्कृति और स्वादिष्ट खाने में पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन्ही चीजों का मजा देश विदेश के पर्यटक भारत के इलाकों में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के रॉयल जगहों के बारे में…

जोधपुर, राजस्थान

राजपूत राजा राव जोधा के लिए स्थापित जोधपुर में शाही कलाकारी देखने को मिलती है। जोधपुर में 1200 एकड़ क्षेत्र में फैला भव्य मेहरानगढ़ किला काफी खूबसूरत है। जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पूरे साल विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

उदयपुर, राजस्थान

राजस्थान का उदयपुर शाही शहर है। यहां की पिछोला झील पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यह शहर सिटी पैलेस और मॉनसून पैलेस के साथ-साथ कुछ शानदार महलों से घिरा हुआ है।

मैसूर, कर्नाटक

कर्नाटक का मैसूर अपने शाही और समृद्ध इतिहास के लिए फेमस है। मैसूर पैलेस इस शहर का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का ग्वालियर एक खूबसूरत शाही शहर है। यहां पर महल जय विलास पैलेस स्थित है। आज के समय में इस महल को एक म्यूजियम में बदल दिया गया है, गुजरी महल, ग्वालियर किला और मान सिंह पैलेस देखने के लिए देश-विदेश के लोग ग्वालियर पहुंचते हैं।

जयपुर, राजस्थान

भारत की पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर में कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। आप आमेर किला, नाहरगढ़, हवा महल, सिटी पैलेस, जल महल, जयपुर में इन जगहों पर जरूर जाएं।

पढ़ें-इन कमाल के आइडिया से अपने किचन को बनाएं खूबसूरत, होगा खुशनुमा माहौल