बहराइच: करोड़ों की लागत से पानी की टंकी बनकर तैयार, ग्रामीणों को सप्लाई का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से करोड़ों की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। लेकिन कनेक्शन देने के बाद भी सप्लाई नहीं शुरू की गई है। जिससे सभी परेशान हैं। जिले के नवाबगंज, हुजूरपुर, मिहीपुरवा, बलहा विकास खंड में काफी मात्रा में …

बहराइच। गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से करोड़ों की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। लेकिन कनेक्शन देने के बाद भी सप्लाई नहीं शुरू की गई है। जिससे सभी परेशान हैं।

जिले के नवाबगंज, हुजूरपुर, मिहीपुरवा, बलहा विकास खंड में काफी मात्रा में हैंडपंप से आर्सेनिक युक्त पानी निकल रहा है। इसको देखते हुए अधिकारियों की रिपोर्ट पर गांव गांव में पानी टंकी का निर्माण शुरू हुआ। एक पानी टंकी निर्माण पर दो से ढाई करोड़ रुपए का खर्च आया। लगभग दो वर्ष पूर्व पानी टंकी बनकर तैयार हो गए।

इसके बाद पाइप लाइन भी ग्रामीणों के घरों तक बिछाया गया। जल निगम की ओर से ग्रामीणों को 200 रुपए लेकर कनेक्शन भी दे दिए गए। लेकिन अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कुछ यही हाल मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम उर्रा, कंचनपुर और अडगोडवा गांव की है। यहां पानी टंकी शो पीस बनकर रह गया है।

इसी तरह बलहा के गायघाट, नवाबगंज के गांवों में बने पानी टंकी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। जिससे गांव के लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। इस मामले में जल निगम के एक्सईएन एसके सुमन का कहना है कि गांवों में पानी टंकी बनकर तैयार है। संचालन के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं। कुछ दिनों में सभी पानी टंकी से पानी का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-मथुरा: नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान, अब हरियाली के साथ स्वच्छ पेयजल का भी दिया जाएगा ध्यान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म