बिहार: RJD की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिहार। रमजान के पावन माह में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर बिहार में प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद सियासी पार्टियों ने इसके अलग-अलग मायने …

बिहार। रमजान के पावन माह में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर बिहार में प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद सियासी पार्टियों ने इसके अलग-अलग मायने निकालने शुरू कर दिए हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इफ्तार के बहाने राजनितिक गोलबंदी की कोशिश होगी। दरअसल, बोचहां उपचुनाव में मिली चुनावी-जीत के बाद महागठबंधन नए सियासी जोड़-तोड़ की तैयारियों में जुट गया है। RJD ने इफ्तार पार्टी के बहाने सियासी खेमेबंदी शुरू कर दी है। तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की तरफ से आयोजित इफ्तार में NDA के मुकेश सहनी और चिराग पासवान को भी न्योता दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अजान विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जायेगा- मुख्यमंत्री बोम्मई

संबंधित समाचार