UP BJP President Election : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे UP भाजपा के नए अध्यक्ष, जानें सीएम य़ोगी ने किस पद के लिए किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष होंगे। पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल पत्र दाखिल किया हैं। 

इसके बाद कागजात की जांच की जाएगी, और औपचारिक घोषणा रविवार दोपहर को होने की उम्मीद है। पंकज चौधरी वर्तमान में वित्त मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह लोकसभा में संसद सदस्य भी हैं, जो सातवीं बार उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।  

14 दिसंबर को यूपी भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ओबीसी वोट बैंक, विशेष रूप से कुर्मी समुदाय में भारी असंतोष का सामना करना पड़ा था, और नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को उस असंतोष को दूर करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

संबंधित समाचार