Russia-Ukraine War : UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद में यूक्रेन में शांति को लेकर दिए गए बयान का किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद में एक स्वर में यूक्रेन में शांति को लेकर दिए गए बयान का स्वागत किया हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, “आज पहली बार सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में शांति के लिए एक स्वर में कहा हैं। जैसा कि मैंने …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद में एक स्वर में यूक्रेन में शांति को लेकर दिए गए बयान का स्वागत किया हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, “आज पहली बार सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में शांति के लिए एक स्वर में कहा हैं। जैसा कि मैंने अक्सर कहा है, दुनिया को बंदूकों को शांत कराने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल्यों को सर्वोपरि रखने के लिए एक साथ आना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मैं इस समर्थन का स्वागत करता हूं और जीवन बचाने, दुख कम करने और शांति का रास्ता खोजने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।” इससे पहले दिन में सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में शान्ति और सुरक्षा बनाये रखने के सम्बन्ध में गहरी चिन्ता व्यक्त की थी। बयान में कहा गया , “सुरक्षा परिषद ध्यान दिलाती है कि सभी सदस्य देशों ने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत उनके अन्तरराष्ट्रीय विवादों को शान्तिपूर्ण तरीकों से निपटाने का दायित्व तय किया है।”

उन्होंने कहा, “सुरक्षा परिषद यूक्रेन संकट के लिये शान्तिपूर्ण समाधान की तलाश करने के इरादे से महासचिव द्वारा किये जा रहे प्रयासों का मज़बूती से समर्थन करती हैं। वक्तव्य को जारी किये जाने के बाद, महासचिव से उपयुक्त समय पर सुरक्षा परिषद को हालात से अवगत कराये जाने का अनुरोध किया गया।” उल्लेखनीय है कि गुटेरेस ने पिछले हफ्ते मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी।

यूक्रेन युद्ध : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एंटोनियो गुटेरेस के शांति प्रयासों का समर्थन किया
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने 24 फरवरी को रूस का विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद यूक्रेन पर अपना पहला बयान सर्वसम्मति से स्वीकृत किया है, जिसमें 10 हफ्तों से जारी इस ‘‘संघर्ष’’ को लेकर शांतिपूर्ण समाधान खोजने के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों के प्रति ‘‘दृढ़ समर्थन’’ जताया गया है। 15 सदस्यीय यूएनएससी की शुक्रवार को हुई बैठक में स्वीकृत अध्यक्ष के संक्षिप्त बयान में ‘‘युद्ध’’, ‘संघर्ष’’ या ‘‘हमले’’ जैसे शब्दों का जिक्र नहीं है। दरअसल, परिषद के कई सदस्य इसे रूस की सैन्य कार्रवाई या ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ कहते हैं। रूस भी इसका उल्लेख इसी संदर्भ में करता है। इस महीने यूएनएससी की अध्यक्षता अमेरिका कर रहा है। सुरक्षा परिषद ने मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए गुतारेस के प्रयासों को लेकर मजबूत समर्थन जताया। रूस शक्तिशाली यूएनएससी में वीटो का अधिकार रखता है और उसने अध्यक्ष के बयान को अपनाने के पिछले सभी प्रयासों को बाधित किया है, जिसके लिए सर्वसम्मति या प्रस्ताव की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें : Iraq Fever Death : इराक में 40 रक्तस्रावी बुखार के मामले दर्ज, आठ लोगों की मौत

संबंधित समाचार