छत्तीसगढ़: कार और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दंपति की मौत, दो बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कार और तेज रफ्तार ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार सवार कारोबारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनके दो बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात …

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कार और तेज रफ्तार ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार सवार कारोबारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनके दो बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात को उस समय हुआ, जब कुंकुरी शहर निवासी परिवार नजदीकी ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी सौरभ बंसल(36) और उनकी पत्नी निशू (32) के तौर पर की गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, उल्टी दिशा से तेज गति में ट्रक लहराते हुए चल रहा था और उसका बीच का हिस्सा कार से टकराया। उन्होंने बताया कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड स्थित रांची के अस्पताल में रेफर किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क से फिसल कर नीचे खेत में चला गया। हादसा इतना भयानक था कि हमें सौरभ के शव को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म