गोरखपुर: मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने लगाया आरोप, भाजपा विधायक के दबाव में नहीं दर्ज हो रहा है मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मंगलवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेसक्लब में प्रेस वार्ता करते हुए गुलरिहा थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी पीड़ित विजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के ससुरालियों द्वारा उनको और उनके पुत्र को बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले की शिकायत मुकामी थाने पर करने के बावजूद भाजपा …

गोरखपुर। मंगलवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेसक्लब में प्रेस वार्ता करते हुए गुलरिहा थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी पीड़ित विजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के ससुरालियों द्वारा उनको और उनके पुत्र को बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले की शिकायत मुकामी थाने पर करने के बावजूद भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के दबाव में गुलरिहा पुलिस उनका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि मेरे लड़के रामपाल सिंह का विवाह सुमन सिंह पुत्र खदेरू सिंह निवासी ग्राम जामीनारा थाना गुलरिहा के साथ विगत 9 वर्ष पहले संपन्न हुआ था। मेरे लड़के का उसके ससुराल से कुछ मतभेद था। जिस कारण उसकी पत्नी सुमन आए दिन अपने मायके वालों को बुलाकर गाली गलौज करती थी।विगत 4 मई को किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी में विवाद होने लगा। फिर मेरी पतोहू सुमन ने फोन कर इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी।

जिसके बाद रात करीब 10:00 बजे अचानक सुमन के भाई अनिल व सनिल के साथ ही तीन अज्ञात लोग मेरे घर पहुंचे और रामपाल को रॉड और लाठी-डंडे से पीटने लगे। जिससे मेरे लड़के का सिर फट गया तथा कंधे की हड्डी टूट गई।जब हम बीच-बचाव करने गए तो हमें भी मारा पीटा गया।जिसमे मेरा सर फट गया।शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। इसके बाद सभी आरोपी बड़े आराम से फरार हो गए। मैंने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर को दिया और इलाज के लिए भटहट पहुंचा।

जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों में मेरे लड़के को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मेडिकल में इलाज कर रहे डॉक्टरो ने बताया कि आप के लड़के के आंख की रोशनी चली गई है।स्थिति गम्भीर देखते हुए फिर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हमने घटना की सूचना गुलरिहा थाना प्रभारी को दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।गुलरिहा पुलिस ने साफ कह दिया कि इस मामले में हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। जबकि गंभीर चोट को देखते हुए पुलिस को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

पीड़ित विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुमन का घर विधायक महेंद्र पाल सिंह के घर के बगल में है।विधायक लड़की के चाचा लगते हैं, जिस कारण गंभीर चोट आने के बाद भी पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में केवल 504,506 के तहत एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा करना चाहती है। हम पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। हमारे पुत्र के दो बच्चे हैं जिसमें बड़ी लड़की को उसकी मां सुमन लेकर चली गई। एक लड़का जो मेरे पास है।

ऐसे में सभी का भविष्य पूरी तरीके से खराब हो चुका है जिस तरीके से मुझे और मेरे परिवार को जमकर मारा पीटा गया है।पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है इससे साफ साफ जाहिर हो रहा है कि स्थानीय विधायक के दबाव पर पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। हम न्याय की गुहार लगाते हैं कि हमारा मुकदमा दर्ज कर पुलिस निष्पक्ष तरीके से करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें:-जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने किया मारपीट, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज