किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया और दंपत्ति पर गलत काम करने तथा ‘शौचालय घोटाला’ में संलिप्तता का आरोप लगाने के मद्देनजर 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। मेधा सोमैया …

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया और दंपत्ति पर गलत काम करने तथा ‘शौचालय घोटाला’ में संलिप्तता का आरोप लगाने के मद्देनजर 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। मेधा सोमैया ने अनुरोध किया है कि अदालत राउत को निर्देश दे कि या तो उन्हें 100 करोड़ रुपये का भुगतान करें या मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि जमा करें।

मेधा ने कहा कि राउत ने बार-बार उनके और उनके पति के खिलाफ खासकर ‘‘100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले’’ में उनकी कथित संलिप्तता के बारे में सार्वजनिक रूप से मानहानिकारक बयान दिए। मेधा सोमैया ने यह भी अनुरोध किया है कि अंतरिम राहत के रूप में राउत को उच्च न्यायालय द्वारा उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोई भी सार्वजनिक बयान देने से रोका जाए। उच्च न्यायालय ने अभी मुकदमे की सुनवाई की तारीख तय नहीं की है।

ये भी पढ़ें- सरत पटनायक बने ओडिशा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात