इंडस्ट्री की इन हसीनाओं ने अपनी शादी पर नहीं कैरी किया फेमस डिजाइनर Sabyasachi का लहंगा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। हर लड़की का सपना होता है कि वो अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखे। जिसमें सबसे खास होता है उसका लहंगा, जिसे पहन कर वो किसी अफ्सरा से कम नहीं लगती है। आज-कल सभी सोचते हैं कि उनकी वेडिंग ऑउटफिट मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई हो। लेकिन बॉलीवुड में ही कुछ …

मुंबई। हर लड़की का सपना होता है कि वो अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखे। जिसमें सबसे खास होता है उसका लहंगा, जिसे पहन कर वो किसी अफ्सरा से कम नहीं लगती है। आज-कल सभी सोचते हैं कि उनकी वेडिंग ऑउटफिट मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई हो। लेकिन बॉलीवुड में ही कुछ ऐसी भी दुल्हनें बनी जिन्होंने अलग-अलग डिजाइनर के वेडिंग आउटफिट को अपनी शादी के दिन कैरी किया और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं। तो चलिए बताते आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में जिन्होंने सब्यसाची के लहंगे को नहीं चूज किया।

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनम ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गई थी। दोनों की शादी काफी रॉयल अंदाज से हुई थी। एक्ट्रेस की शादी का ब्राइडल लुक आजतक फेमस है। उनका लहंगा फैशन डिज़ाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था, जिसकी कीमत 90 लाख रु थी।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोनम कपूर की शादी के 2 दिन बाद ही अपने बेस्टफ्रेंड अंगद बेदी के साथ पंजाबी शादी कर 4 फेरे लिये थे। इस शादी में एक्ट्रेस ने पिंक रंग का अट्रैक्टिव और प्यारा सा लहंगा पहना। नेहा का ये खूबसूरत लहंगा डिजाइनर अनिता डोंगरे ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत लगभग 2 लाख था।

दिया मिर्ज़ा

फिल्म इंडस्ट्री की डीवा दीया मिर्जा ने अपनी दूसरी शादी 15 फरवरी 2021 को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ की थी। अपनी शादी में उन्होंने लाल बनारसी साड़ी पहनी थी। ब्राइडल लुक लाल जोड़े में वो किसी अफ्सरा जैसी नजर आ रही थी। दीया ने अपने गॉर्जियस लुक से सभी का दिल जीत लिया था। उनकी इस वेडिंग आउटफिट को संजय गर्ग ने डिजाइन किया था।

अंकिता लोखंडे

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में 14 दिसंबर के दिन अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी कर ली थी। इस शादी में सबसे चर्चा का विषय उनका वेडिंग लहंगा रहा। इस ड्रेस को फेमस डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने डिजाइन किया था। बता दें कि इस खूबसूरत लहंगे को बनाने में 1600 घंटे का टाइम लगा था। अंकिता ने इस खास मौके पर ऑल-गोल्डन लुक का प्यारा सा लहंगा पहना था।

शीतल ठाकुर

एक्टर विक्रांत मैसी ने भी एक फेयरीटेल स्टाइल में अपनी गर्ल फ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी की थी। इस वेडिंग में विक्रांत की पत्नी शीतल ने लाल लहंगा पहना था, जिसमें सोने की टोन वाली इंटरिकेट कढ़ाई का काम दिखाया गया था। बता दें कि शीतल का लहंगा फेमस डिजाइनर अनीता डोंगरे के खास कलेक्शन में से एक है। वो अपने वेडिंग लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थी।

शिबानी दांडेकर

मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने इसी साल 19 फरवरी को फरहान अख्तर के साथ शादी की थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं बात करें शिबानी के ब्राइडल लुक्स की तो उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था। जिसे JADE मोनिका और करिश्मा ने डिजाइन किया था।

पढ़ें-Cannes 2022: Blue Stylish Jumpsuit में Hina Khan ने दिखाया स्वैग, बॉस लेडी ने दिए किलर पोज

संबंधित समाचार