आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह मचाएंगे धमाल, एआर रहमान छेड़ेंगे ताल, झारखंड के लोक कलाकार भी बांधेंगे समां
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। फाइनल मैच रात 8.00 बजे से 29 मई (रविवार) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम , अहमदाबादमें खेला जाएगा, क्योंकि मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होना है। आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी करीब 45 मिनट का …
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। फाइनल मैच रात 8.00 बजे से 29 मई (रविवार) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम , अहमदाबादमें खेला जाएगा, क्योंकि मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होना है।

आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी करीब 45 मिनट का होगी। इसके लिए बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और इंडियन म्यूजिक के इंटरनेशनल फेस एआर रहमान आईपीएल 2022 की स्लोजिंग सेरेमनीमें जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इनके अलावा सेरेमनी झारखंड के छऊ नृत्य के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। फाइनल मुकाबले के दौरान पहली इनिंग्स के दूसरे स्ट्रेटजिक टाइमाउट के समय लाल सिंह चड्ढा मूवी का ट्रेलर भी लॉन्च होगा।
प्रभात कुमार महतो के नेतृत्व में 10 सदस्यीय छऊ नृत्य टीम 24 मई को ही गुजरात के लिए रवाना हो गई थी। यह टीम भूटान, संयुक्त अरब अमीरात और चीन जैसे कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। बीसीसीआई इस यात्रा के लिए हर खर्च का भुगतान कर रही है। प्रभात महतो का ग्रुप छऊ नृत्य के सबसे प्रसिद्ध रूपों में से एक मानभूम छऊ पेश करेगा। क्रिकेट प्रशंसक अंग्रेजी, हिंदी या क्षेत्रीय भाषाओं में स्टारस्पोर्ट्स के जरिए पर आईपीएल समापन समारोह देख सकते हैं। हॉटस्टार भी आईपीएल के समापन समारोह की स्ट्रीमिंग करने जा रहा है।

आपको बता दें कि आईपीएल में 2018 के बाद पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी होने जा रही है। 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के शोक में क्लोजिंग या ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी। वहीं, 2020 और 2021 के सीजन में कोरोना महमारी के चसते क्लोजिंग सेरेमनी को टालना पड़ा था।
टीम इंडिया के सफर की भी दिखेगी झलक
क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पदाधिकारियों के अलावा अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित, टीम इंडिया के कुछ पूर्व कप्तानों के उपस्थित रहने की संभाना है। सेरेमनी में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में टीम इंडिया की पिछली 75 सालों की यात्रा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : IPL Final 2022 : शेन वॉर्न की खातिर लगा देंगे जान, तो नया इतिहास रचने पर गुजरात टाइटंस की नजरें
