काशीपुर: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग ट्रक ड्राइवर की वाहन की टक्कर से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बदायूं जिले के उझानी निवासी 60 वर्षीय श्याम बहादुर सुल्तानपुर पट्टी में बने गैस प्लांट में एक ठेकेदार के गैस सिलेंडर ले जाने वाले ट्रक पर चालक थे। बीती …

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बदायूं जिले के उझानी निवासी 60 वर्षीय श्याम बहादुर सुल्तानपुर पट्टी में बने गैस प्लांट में एक ठेकेदार के गैस सिलेंडर ले जाने वाले ट्रक पर चालक थे।

बीती शाम वह ट्रक को प्लांट में खड़ा कर बाहर सड़क पर चाय पीने गये थे। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गये। घायल श्याम बहादुर को यहां एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने उनके परिवार वालों को दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन